फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   You will get information about the direction and speed of lightning drop from Damini app

दामिनी एप से बिजली गिरने की दिशा व गति की मिलेगी जानकारी

Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
You will get information about the direction and speed of lightning drop from Damini app
पचपेड़वा (बलरामपुर)। दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान ने मेघदूत व दामिनी एप लांच किया है। मेघदूत एप से जहां जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली की दिशा व गति के बारे में जाना जा सकता है। बिजली गिरने से बचाव एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी के लिए किसान दामिनी व मेघदूत एप डाउनलोड कर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के साथ मौसम में होने वाले भारी बदलाव को देखते हुए मौसम विज्ञान संस्थान की सक्रियता बहुत ही सराहनीय है। बिजली से होने वाले जनधन हानि को देखते हुए मौसम विज्ञान संस्थान ने दामिनी एप लांच किया है। दामिनी एप किसानों को बिजली गिरने की दिशा व गति के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रतिवर्ष 80 से 90 लोगों की मृत्यु होती है। लोगों को जब दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली के बारे में पहले ही जानकारी हो जाएगी तो वह अपना बचाव कर सकेंगे। इसी तरह मेघदूत एप के माध्यम से जलवायु परिवर्तन एवं मौसम में होने वाले बदलाव की जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने जिले के किसानों से अपने एंड्रायड फोन में दामिनी व मेघदूत एप डाउनलोड कर लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed