फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worshiped Maa Kalratri and sought blessings of happiness and prosperity.

Balrampur News: मां कालरात्रि की आराधना कर मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Sun, 22 Oct 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Maa Kalratri and sought blessings of happiness and prosperity.
चौक बर्तन मंडी में स्थापित पंडाल। -संवाद
- शक्तिपीठ देवी पाटन समेत अन्य मंदिरों में सुबह से रात तक लगी रहीं भक्तों की लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना पूरे विधि-विधान के साथ की। मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही जुट गए। पूजा-अर्चन करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में सुबह से लेकर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
मां दुर्गा की नौ शक्तियों में सातवां स्वरूप मां कालरात्रि का है। नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा अर्चना का विधान है। शनिवार को शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही सूर्य कुंड में स्नान कर पूजा अर्चना के लिए कतार में खड़े हो गए। जयकारे लगाते हुए भक्तों ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर मां पाटेश्वरी व देवी कालरात्रि से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, नगर स्थित झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, समय माता मंदिर, बड़िकी बहिनी थान, उतरौला स्थित ज्वालादेवी मंदिर एवं तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, रहिया देवी मंदिर व झिंगहा माता मंदिर के साथ ही सभी पूजा पंडालों में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बेहतरीन ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां सुबह शाम दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। स्वाभिमानपुरम मोहल्ले में सजा सुश्री कुमारी वैष्णवी महाशक्ति का दरबार ध्वनि व प्रदूषण से मुक्त है। आयोजक डीएन सिंह बताते है कि यहां प्रतिदिन आरती प्रतियोगिता का आयोजन कर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। भक्तों को नि:शुल्क कूपन देकर ड्राॅ निकाला जाता है और प्रतिदिन एक भाग्यशाली भक्त को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए आने-जाने का रेलवे टिकट दिया जाता है। इस दरबार में कुमारी वैष्णवी के तीनों स्वरूपों की झांकी सजाई गई है। इसके अलावा चीनी मिल गेट भगवतीगंज, उतरौला रोड भगवतीगंज, उतरौला सुभाषनगर व बलरामपुर नगर के चूड़ी मार्केट में सजे पूजा पंडाल में भी सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed