{"_id":"66e9b710172d7957850fdc44","slug":"worship-of-the-divine-architect-lord-vishwakarma-was-performed-with-due-rituals-balrampur-news-c-99-1-slko1019-114577-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विधि-विधान से हुई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विधि-विधान से हुई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
बलरामपुर। देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। चीनी मिलों सहित सभी कारखानों में औजार व मशीनों के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी माना गया है। मंगलवार को बलरामपुर चीनी मिल में औजार व मशीनों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। चीनी मिल के मुख्य प्रधान प्रबंधक केके वाजपेई ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए वर्ष में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले महेंद्र नाथ तिवारी, विजय कुमार, राजेश्वर, राम सागर, राजीव, हरिओम प्रकाश व अमित को विशेष वेतन वृद्धि का इनाम देकर सम्मानित किया।
भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा समिति नौव्वाबाग में हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, अध्यक्ष बृजेश कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीराम विश्वकर्मा, लक्ष्मण शर्मा, केशवानंद विश्वकर्मा, श्याम किशोर विश्वकर्मा, उमाशंकर, प्रभूनाथ, राम दयाल, मुन्ना विश्वकर्मा व उपेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला में हाटन रोड, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार के कार्यशालाओं में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जगह-जगह प्रसाद का वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, महदेइया बाजार, ललिया व हरैया सतघरवा आदि स्थानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।