{"_id":"5d2cb4988ebc3e6d1214ede4","slug":"without-license-selling-fertilizer-balrampur-news-lko470889153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के बिक रहा बीज व उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के बिक रहा बीज व उर्वरक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के ग्रामीण बाजारों में नकली खाद व उर्वरक की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। दुकानदार बिना लाइसेंस के ही नकली बीज व उर्वरक बेंच कर किसानों को ठग रहे हैं। किसानों ने डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रीय किसान नर्सिंग बहादुर, शिवंबर मिश्रा, भीखुल्लाह, रफातुल्ला व शम्सुद्दीन आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के हाशिमपारा, महुआ बाजार, चिरकुटिहा बाजार, धुसवा बाजार व हुसैनाबाद ग्रिंट आदि ग्रामीण बाजारों में बिना लाइसेंस के ही बीज व उर्वरक की दुकानें चल रही हैं।
इन दुकानों पर नकली बीज व उर्वरक धड़ल्ले से बेंचा जा रहा है। प्रमाणित बीज का लेबल लगाकर किसानों को ठगा जा रहा है। नकली बीज होने के कारण फसल का जमाव नहीं होता है जिससे पैदावार न होने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम से नकली बीज व उर्वरक की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नकली बीज व उर्वरक की दुकानें संचालित होने की शिकायत मिली है। शीघ्र ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।