फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will be aware about cleanliness and pollution

स्वच्छता व प्रदूषण के प्रति करेंगे जागरूक

Thu, 21 Nov 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will be aware about cleanliness and pollution
बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य डा. एनके सिं - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एनसीसी दिवस के अवसर पर 51 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटों की साइकिल जन जागरूकता रैली गुरुवार को एमएलके महाविद्यालय से रवाना हुई। रैली के जरिये कैडेट्स स्वच्छता एवं प्रदूषण सहित अन्य मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। 24 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर रैली समाप्त होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने एमएलके महाविद्यालय स्थित स्टेच्यू हाल से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। 51 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल विकास गोस्वामी की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम साइकिल से रवाना हुई।
विज्ञापन

कर्नल गोस्वामी ने बताया कि यह रैली गौरा चौराहा, इटवा बाजार, बांसी व बखिरा होते हुए 24 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर समाप्त होगी। रैली में शामिल एनसीसी के कैडेट्स मार्ग में पड़ने वाले सभी प्रमुख बाजारों व विद्यालयों में गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, प्रदूषण, सड़क सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व अशिक्षा सहित सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को रवाना करते समय एनसीसी के केयरटेकर आफिसर डॉ. डीके चौहान, नायब सूबेदार प्रभाकर सिंह, सिंगार सिंह, सीएचएम पंकज सिंह, सूरज राय, बीडी गुप्ता एवं अंडर आफिसर शिवम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed