{"_id":"64f8bd61ed52505d6d0b580b","slug":"welder-working-in-dyer-house-fell-died-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2510-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डायर हाउस में काम कर रहा वेल्डर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डायर हाउस में काम कर रहा वेल्डर गिरा, मौत
Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। चीनी मिल के डायर हाउस में मरम्मत कार्य कर रहे देवरिया निवासी वेल्डर मृत्युंजय यादव (26) की अचानक ऊपर से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई। ऊंचाई से गिरने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण मृतक के गर्दन व सिर में गंभीर चोट आई थी।
बलरामपुर चीनी मिल में बुधवार को डायरा हाउस की मरम्मत का कार्य थायल कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था। इसमें कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे थे। देवरिया जिले के खामया गांव निवासी मृत्यंजय यादव भी बतौर वेल्डर कम फिटर के रूप में 20 फुट ऊंचाई पर मरम्मत कार्य कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। मिल के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई उनके आने के बाद ही होगी। चीनी मिल के महाप्रबंधक कार्मिक राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में नियमों के तहत मृतक के परिवार को उचित मदद पहुंचाई जाएगी।