फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   weekend lockdown

वीकेंड लॉकडाउन में और सख्त हुआ प्रशासन

Sat, 18 Jul 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
weekend lockdown
weekend lockdown - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार को जिले में प्रशासन पूरी तरह सख्त रहा। पुलिस ने जगह-जगह लोगों को रोक कर मास्क व लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर केस काटा। सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शहर में केवल सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर व पेट्रोल पंप ही खुले रहे। लॉकडाउन के दौरान नगर निकायों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाई गई।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कोविड-19 और अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वृहद स्तर पर स्वच्छता व सैनिटाजेशन की कार्रवाई की जा रही है। 17 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 20 जुलाई को प्रात: पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को प्रभावी पेट्रोलिंग पर लगाया गया है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों की संयुक्त टीमें लगतार भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही हैं। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चारों सर्किल के सीओ, कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान दुकानें व प्रतिष्ठान बंद करवाने का निर्देश दिया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में विशेष साफ सफाई अभियान के साथ सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed