Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Water in the fields, soaked paddy at the threshing floors... farmers scramble to salvage their hard work.

Balrampur News: खेतों में पानी, खलिहानों में भीगा धान... मेहनत बचाने में जुटे किसान

Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Water in the fields, soaked paddy at the threshing floors... farmers scramble to salvage their hard work.
धान की लेटी फसल
बलरामपुर। खेतों में पानी भरा है, धान की बालियां बारिश से बोझिल हैं और खलिहानों में रखे कटे धान के बोझ भीग चुके हैं। दो दिनों की बेमौसम बारिश के बाद किसान अपनी महीनों की मेहनत बचाने में जुटे हैं। रविवार को बारिश थमने पर कोई मेड़ काटकर पानी निकालता दिखा तो कोई भीगे धान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाता। जलभराव के कारण खेतों में हार्वेस्टर नहीं पहुंच पा रहे हैं और मजदूरों से कटाई में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में इस खरीफ सीजन में 1,34,005 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 30 अक्तूबर तक केवल 10 से 15 प्रतिशत फसल की कटाई हुई थी। खेतों में पानी ठहरने से पौधों के गिरने, बालियों के जमीन से सटने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। भीगे धान को समय पर नहीं सुखाने से भी नुकसान हो सकता है। कटाई में देरी से अगली फसल की तैयारी प्रभावित होने के साथ सरकारी क्रय केंद्रों पर निर्धारित नमी के मानक को पूरा करना भी चुनौती है।
विज्ञापन

जिले में धान का उत्पादन लक्ष्य 41,55,820 क्विंटल है। इस बार 30,532 हेक्टेयर में ग्रेड-ए और 1,03,473 हेक्टेयर में हाइब्रिड धान की खेती हुई है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने एक से दो प्रतिशत फसल प्रभावित होने की आशंका जताई है। वास्तविक नुकसान का आकलन सर्वे के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी की सबसे बड़ी समस्या
ललिया निवासी किसान परवेज आलम, इलियास और महेंद्र बाबू ने बताया कि खेतों में अधिक नमी के कारण हार्वेस्टर ले जाना मुश्किल है। किसान मेड़ काटकर पानी निकाल रहे हैं। फसल पकने के बावजूद कटाई शुरू नहीं हो पा रही है।
17 प्रतिशत से अधिक नमी पर लौट सकती है उपज
हरैया सतघरवा के किसान बाबूलाल, मंगल प्रसाद और संतोष दूबे ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी का मानक है। अधिक नमी मिलने पर धान सुखाकर दोबारा लाने को कहा जा सकता है। जिले में खरीफ विपणन सत्र के लिए 24 क्रय केंद्र निर्धारित हैं।

गीले धान को फैलाकर सुखाएं
कृषि विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि भीगे धान को मोटे ढेर में रखने के बजाय तिरपाल पर फैलाकर सुखाना चाहिए। इससे नमी कम होगी और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा घटेगा। खेतों में जलभराव होने पर पानी की निकासी भी जरूरी है।

धान की लेटी फसल

धान की लेटी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed