{"_id":"6894ed881529dd32110aae5a","slug":"wanted-for-extortion-on-false-allegation-of-molestation-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-131139-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर धन उगाही का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर धन उगाही का वांछित गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर धन उगाही करने वाला वांछित महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम धोकरा के मजरा पूरेबक्श निवासी तौसीव को कौवापुर के पास बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बंधक बनाकर पीड़ित को मारापीटा था और ढाई लाख रुपये मांगे थे। पीड़ित के भाई ने ऑनलाइन 40 हजार रुपये भेजे थे।
जनपद कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के ग्राम जंगल बकुलहा निवासी राजन राजभर के मुताबिक, वे ग्राम पूरेबक्श धोकरा में एक माह से राजगीर का काम कर रहे हैं। दो जुलाई को शाम करीब चार बजे वह शौच के लिए गांव से बाहर जा रहे थे। उसी समय एक लड़की भी रास्ते पर जा रही थी। पूरेबक्श गांव के मशीउल्ला, तौसीव, सुहेल, अनस व रिजवान ने राजन पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर मारापीटा। उन्हें बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की मांग की।
धमकाकर उनके भाई अनूप का मोबाइल नंबर लिया और मशीउल्ला व सुहेल के मोबाइल नंबर से फोन करके रुपये मांगे। उनके भाई ने मुंबई से 40 हजार रुपये ऑनलाइन आरोपी के खाते में भेज दिए थे। धमकी देकर राजन के भाई को दो लाख रुपये देने को कहा था। राजन भागकर पुलिस के पास पहुंचा थे और तहरीर दी थी। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
तीन को पहले की कर लिया था गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय के मुताबिक, आरोपी मशीउल्ला, सुहेल व अनस को चार जुलाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आरोपी तौसीव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। पांचवें आरोपी रिजवान की तलाश की जा रही है।