{"_id":"61df21e1eed1b75c275ab443","slug":"vaccination-dose-balrampur-news-lko6131917103","type":"story","status":"publish","title_hn":"38402 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38402 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में टीकाकरण की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। बुधवार को अस्पताल, स्कूल एवं पुलिस लाइन सहित 285 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन कर कुल 38402 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। 12 अस्पतालों में 2074 लोगों को एहतियात डोज दिया गया, वहीं 65 स्थानों पर 6109 किशोरों ने कोवैक्सीन टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अरुण कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण की गति दिन प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है। लोग आसानी से टीकाकरण स्थल पहुंचकर टीका लगवा सकें इसके लिए तीन जिला अस्पताल, नौ सीएचसी, सभी पीएचसी व सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि बुधवार को जिले के 12 स्थानों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग, फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर व चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 2074 लोगों को टीका दिया गया। 15 से 18 वर्ष के लिए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 65 स्थानों पर सत्र आयोजित कर 6109 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। इसी तरह सामान्य टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए 208 स्थानों पर सत्र आयोजित करके 15281 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज एवं 14938 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।