फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP: Horrific accident in Balrampur; bike and scooter collide, father and daughter killed; three in critical co

UP: बलरामपुर में भीषण हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर, बाप-बेटी की मौत; तीन की हालत नाजुक

Tue, 07 Jul 2026 08:13 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

आमने-सामने की टक्कर में पिता और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Horrific accident in Balrampur; bike and scooter collide, father and daughter killed; three in critical co
बलरामपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रेहरा बाजार क्षेत्र के बड़हरा भिटौरा गांव निवासी एक ही परिवार के पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र स्थित सुंदरघाट के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में 32 वर्षीय निजामुद्दीन और उनकी 11 वर्षीय बेटी गौसिया खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निजामुद्दीन अपनी बाइक से इरफान (30), उसकी पत्नी अफसरुनिशा और 11 वर्षीय बेटी गौसिया खान के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे रेहरा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी, जिसे रोहित वर्मा चला रहे थे, से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक निजामुद्दीन और गौसिया खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में इरफान, उसकी पत्नी अफसरुनिशा और स्कूटी चालक रोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed