फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Board exam question papers arrived at 63 centers

63 केंद्रों पर पहुंचे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र

Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam question papers arrived at 63 centers
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले के सभी 63 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से पहुंचा दिया गया है। जीपीएस युक्त पांच वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे प्रश्नपत्रों की निगरानी में में पुलिस के साथ ही दो दो नोडल अधिकारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

सभी प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इसी के साथ 24 मार्च से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा तैयारियां भी अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गयी है। 12 अप्रैल तक चलने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 28,260 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि डीएम श्रुति के निर्देशानुसार कोषागार के डबल लॉक से प्रश्नपत्रों को संकलन केंद्र बने एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम पर लाया गया। एमपीपी इंटर कालेज में मौजूद जीपीएस से लैस पांच वाहनों से सभी प्रश्नपत्रों को दो-दो नोडल अधिकारियों की निगरानी और सशस्त्र पुलिस बलों की अभिरक्षा में जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों को आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के सुपुर्द करा गया। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पांच रूट तैयार किए गए थे। प्रत्येक रूट पर 10 से 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस डबल लॉक अलमीरा में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाने के बाद अलमीरा की एक चाबी आंतरिक व एक चाबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को सौंप दी गयी। एक चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर परीक्षा केंद्र पर रखवा दी गयी।

संकलन केंद्र बने एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से सभी परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों से भरी डबल लॉक अलमीरा की 24 घंटे ऑन लाइन निगरानी की जाएगी। जिले के सभी 153 राजकीय, वित्तपोषित व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मुहैया कराने का कार्य भी किया जा रहा है। जिले के सभी 63 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंचा दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed