{"_id":"60368dbd8ebc3e769a3d9dc6","slug":"uncontrolled-truck-crushed-sheep-82-killed-balrampur-news-lko5665837121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम ने भेंडों को रौंदा, 82 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डीसीएम ने भेंडों को रौंदा, 82 की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। अनियंत्रित ट्रक ने बुधवार की भोर में उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर जा रही भेड़ों के झुंड को रौंद दिया है। 82 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई है। 18 भेड़ें दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल भेड़ों का इलाज पशु अस्पताल में कराया जा रहा है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के महुआधनी निवासी भेड़ पालक शेषराम, पूरन, ज्वाला प्रसाद, राम मनोरथ, झिनका व मेहीलाल आदि ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार की भोर में वह गालिबपुर श्रीदत्तगंज से उतरौला की तरफ उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर 600 भेड़ों को ले जा रहे थे।
गालिबपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों को रौंद दिया जिसमें 80 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई। 18 घायल भेड़ों का पशु अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि भेड़ पालकों की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों को दफना दिया गया है। घायल भेड़ों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।