फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uncontrolled bike falls in pit, driver injured

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, चालक घायल

Thu, 21 Nov 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls in pit, driver injured
गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, चालक घायल
विज्ञापन

महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरझार नाले के पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी राजेश सोनकर (25) ने गुरुवार को बताया कि वह शिवपुरा बाजार में अपनी बहन के यहां गया था। रात के समय घर लौट रहा था कि तभी खरझार पहाड़ी नाले के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना यूपी 112 पर दी। यूपी 112 के लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है जिसके चलते अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। एक माह पहले इसी जगह एक सब इंस्पेक्टर भी गिरकर घायल हो चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed