{"_id":"68518def8b07f733a1011d39","slug":"two-leopards-seen-in-chausattar-kala-villagers-in-panic-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128057-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चौहत्तर कला में दो तेंदुए दिखे, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चौहत्तर कला में दो तेंदुए दिखे, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
जरवा/बलरामपुर। वन रेंज तुलसीपुर के चौहत्तर कला गांव में दो तेंदुए नजर आए, इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर से गांव में पिंजरा लगवाकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीण शांतनु सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में वह तीन लोगों के साथ बाग में आम की रखवाली कर रहे थे। रात करीब आठ बजे दो तेंदुओं के लड़ने की आवाज आने लगी। टाॅर्च जलाकर देखा तो दो तेंदुए आपस में लड़ रहे थे। टाॅर्च की रोशनी पड़ते ही दोनों एक दूसरे के सामने बैठ गए। इन लोगों ने शोर मचाकर तेंदुओं को भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुए वहीं पर बैठे रहे। इसके बाद वे तीनों बाग की रखवाली छोड़ घर भाग आए।
ग्रामीण कैलाश मौर्य, विक्रम, पवन कुमार वर्मा, ओम प्रकाश चौहान व रमेश सिंह आदि ने गांव में पिंजरा लगवाकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गांव में भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)