{"_id":"6161d1b28ebc3e1e7310993d","slug":"two-children-found-sick-nodal-officer-removed-balrampur-news-lko599379358","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चे और मिले बीमार, हटाए गए संचारी रोग नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चे और मिले बीमार, हटाए गए संचारी रोग नोडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में संक्रामक रोग से दो बच्चे और पीड़ित पाए गए हैं। दोनों बच्चों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। लापरवाही मिलने पर संचारी रोग के नोडल सहित दो डाक्टरों को हटा दिया गया है। गांव में स्वास्थ्य टीम लगाकर निगरानी कर रही है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि मोतीपुर गांव में शनिवार को ओम प्रकाश की दो वर्षीय बेटी राधा व अमिरका प्रसाद का डेढ़ साल का बेटा संदीप संक्रामक रोग से पीड़ित पाया गया।
दोनों बच्चों को सीएचसी शिवपुरा में एंबुलेंस से भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने यह भी बताया कि संचारी रोग के प्रति लापरवाही को देखते हुए सीएचसी के संचारी रोग नोडल डा. बृजेश जायसवाल को हटा कर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में ईएमओ के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बलदेव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा. फैय्याज मन्नन बिना सूचना के पांच दिनों से गायब थे। उन्हें भी हटा कर सीएचसी शिवपुरा से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा बलदेव नगर में स्वीपर कम चौकीदार सोहन लाल को हटाकर सामुदायिक केन्द्र तुलसीपुर एवं पीएचसी गुगौली में तैनात प्रयोगशाला सहायक लियाकत अंसारी को पीएचसी इटईरामपुर उतरौला भेजा गया है।