{"_id":"5f11cff28ebc3e74a86cbdc8","slug":"two-cancer-patients-of-balrampur-turned-positive-balrampur-news-lko531206411","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर के दो कैंसर मरीज निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर के दो कैंसर मरीज निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ इलाज कराने गए जिले के दो कैंसर मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इलाज के दौरान बीते दिनों केजीएमयू में कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले के रेहरा बाजार ब्लॉक व नगर के मोहल्ला खलवा से दो लोग कैंसर का इलाज कराने के लिए कुछ दिनों पहले लखनऊ गए थे। केजीएमयू में इनका इलाज चल रहा था। दोनों लोग जिस वार्ड में भर्ती थे वहां एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर इन लोगों का सैंपल भी लिया गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर यह लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि केजीएमयू के कोविड वार्ड में बेड खाली न होने के कारण इन लोगों को जिले में वापस बुलाया गया है। जिले में आने के बाद इन लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 अथवा लेवल-2 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इनके संपर्क में आए लोगों का भी जल्द ही सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस अब 122 हो गए है। 89 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 30 है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए भेजे 195 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 195 सैंपल लिये गए हैं। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 14735 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 13549 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 122 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1068 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।