{"_id":"67781ae6390dd34c840ed5b2","slug":"two-and-a-quarter-lakh-copies-reached-the-district-for-the-board-examination-balrampur-news-c-99-1-slko1019-119139-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं सवा दो लाख काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं सवा दो लाख काॅपियां
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप पहुंच गई है। दो लाख 23 हजार 970 उत्तर पुस्तिकाओं को एमपीपी इंटर कॉलेज में रखवाया गया है। जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 35 हजार विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एमपीपी इंटर कॉलेज के एक सुरक्षित कक्ष में रखवाया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर भी क्रमांक होंगे, ताकि कोई भी बीच के पेज को हटाकर परीक्षा की पारदर्शिता को प्रभावित न कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं।
बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 20,712 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 14805 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र व्यवस्थापक से सूची मंगवाकर छात्र संख्या के हिसाब से निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पहली खेप में दो लाख 23 हजार 970 कापियां आई हैं। कापियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवा दिया गया है।