{"_id":"644d59e556e95b07aa0e6ea6","slug":"tulip-house-won-the-competition-balrampur-news-c-13-1-208500-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रतियोगिता में ट्यूलिप हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रतियोगिता में ट्यूलिप हाउस ने मारी बाजी
Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अंग्रेजी साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती सेंट जेवियर्स स्कूल में बिब्लोफिल इंग्लिश वीक के रूप में मनाई गई। पूरे सप्ताह विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 202 अंकों के साथ ट्यूलिप हाउस ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति की निदेशिका इशिका आनंद एवं एमएलके महाविद्यालय की शिक्षक डॉ. श्रद्धा सिंह व डॉ. बीएल गुप्ता ने समापन सत्र का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम में इंग्लिश स्टोरी राइटिंग, कविता राइटिंग, ड्रामा एवं इंग्लिश डिवेट आदि में ट्यूलिप हाउस, लैवेंडर हाउस, आर्किड हाउस एवं लिली हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं में 202 अंक प्राप्त कर ट्यूलिप हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। 187 अंकों के साथ आर्किड हाउस दूसरे, 176 अंकों के साथ लिली हाउस तृतीय तथा 168 अंकों के साथ लैवेंडर हाउस चौथे स्थान पर रहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अंग्रेजी साहित्य के प्रेम को अपने अंदर समाहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंग्रेजी साहित्य का ज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक राजेश जायसवाल, रिजवाना सिद्दीकी, सुमित शर्मा, सीमा बौद्ध, लईक अंसारी, राजीव रतन, अमन जायसवाल, ज्योति सिंह, आकांक्षा चौधरी एवं काजल गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।