फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Travelling to Lucknow and Kanpur has become costly and time has also increased

Balrampur News: लखनऊ व कानुपर जाना हुआ महंगा, समय भी बढ़ा

Wed, 18 Jun 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Travelling to Lucknow and Kanpur has become costly and time has also increased
बलरामपुर। कानुपर व लखनऊ जाना महंगा तो हुआ ही है, अब समय भी अधिक लग रहा है। लखनऊ मार्ग पर जरवलरोड के पास घाघरा पर संजय सेतु की मरम्मत से बलरामपुर डिपो की नौ रोडवेज बसों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। बुधवार को अयोध्या से होकर बसें भेजी गईं। बृहस्पतिवार को भी पुल की मरम्मत होनी है, इससे अभी अयोध्या होकर ही बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर निवासी रमेश, दिलीप, नरेंद्र, मोहित, बलदेव व रोहित ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ जा रहे थे। संजय सेतु पर कार्य होने के रोडवेज बस गोंडा और अयोध्या से होकर गुजरी, इससे अधिक किराया देना पड़ा। बलरामपुर से गोंडा-लखनऊ मार्ग से होकर जाने पर 248 रुपये किराया है, जबकि अयोध्या होकर जाने पर 355 रुपये देना पड़ा।
विज्ञापन

बलरामपुर से गोंडा-लखनऊ मार्ग से होकर कानपुर जाने के लिए 386 रुपये किराया है, जबकि अयोध्या से होकर कानपुर जाने के लिए 493 रुपये किराया देना पड़ा। यही नहीं अभी तक लखनऊ से साढ़े तीन घंटे में बस से लोग बलरामपुर पहुंच जाते थे, अब पांच घंटे से अधिक का समय लग रहा है। इससे रोज आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि 19 जून को भी संजय सेतु पर कार्य होगा, जिसके चलते रोडवेज बसों को अयाेध्या के रास्ते से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed