फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Transporters should only get the goods of license holders

Balrampur News: लाइसेंस धारकों का ही माल मंगवाएं ट्रांसपोर्टर

Sun, 12 Oct 2025 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Transporters should only get the goods of license holders
बलरामपुर के पचपेड़वा में ट्रांसपोर्टर से जानकारी लेते अ​​ग्निशमन प्रभारी अकिंत कुमार।-स्रोत: वि
बलरामपुर। जिले में पटाखा बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पर्व पर किसी अनहोनी से बचने के लिए अग्निशमन विभाग हर पहलू पर नजर रखे हुए है। जिले में ट्रांसपोर्टर्स को लाइसेंस धारक पटाखा व्यवसायियों का माल ही मंगवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार ने रविवार को जिले भर में ट्रांसपोर्ट कार्यालय का भ्रमण किया। ट्रांसपोर्ट संचालकों को हिदायत दी कि पटाखा के ट्रांसपोर्ट में विशेष सावधानी बरतें। लाइसेंस धारी पटाखा व्यवसायी के माल का ही उठान करें। बिना लाइसेंस वालों का सामान कतई न मंगवाएं। अग्निशमन प्रभारी ने तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, बलरामपुर क्षेत्र के भगवतीगंज, हरिहरगंज, बहादुरापुर व पहलवारा सहित अन्य स्थानों पर ट्रांसपोर्ट संचालकों से बातचीत कर सतर्क किया। अग्निशमन प्रभारी ने बताया कि लाइसेंस धारक व्यवसायी माल मंगवाकर अस्थायी दुकानदारों को आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिन का बनेगा अस्थायी लाइसेंस
दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए तीन दिन का अस्थायी लाइसेंस बनेगा। लाइसेंस बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा, सिर्फ व्यवसायियों को अग्निशमन विभाग के नियमों का पालन करना होगा। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में पटाखा बिक्री के लिए दुकान लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed