फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trained teachers will groom the future

प्रशिक्षित शिक्षक नौनिहालों का संवारेंगे भविष्य

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trained teachers will groom the future
बलरामपुर। प्रशिक्षित शिक्षक नौनिहालों का भविष्य संवारेंगे। प्री-प्राइमरी व कक्षा एक के बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्री-प्राइमरी व कक्षा एक के बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण पाने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

यह बातें बीईओ गैसड़ी कुलदीप नारायण सिंह ने बीते दिन ब्लॉक संसाधन केंद्र में दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र पाने वाले शिक्षकों को प्री-प्राइमरी व कक्षा एक के विद्यार्थियों को सरल अंदाज में पढ़ाना है जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रोचकता बढ़े। स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों की उपस्थिति हो इसके लिए सभी शिक्षकों को बेहतर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलो में रेडीनेस कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को लागू करना होगा जिससे प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में बच्चों की संख्या में पर्यापत बढ़ोत्तरी हो सके। जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम प्रशिक्षण की उपयोगिता व उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्री-प्राइमरी व कक्षा एक के बच्चों को पढ़ाने में प्रशिक्षित शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी।
प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव, आलोक शुक्ल, अमरेश बहादुर, रवि ज्योति मिश्र, अग्निशेखर मिश्र, महेश तिवारी, प्रदीप चौहान व संतोष कुमार ने बड़ी रोचकता के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

एआरपी अजीत कुमार पांडेय, सुनील त्रिपाठी, आलोक प्रताप सिंह व संतोष गुप्ता ने अपने अनुभवों को व्यक्त कर प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला। अमरनाथ पांडेय प्रशिक्षण कराने में सहयोग किया। प्रदीप सैनी, वर्षा सिंह, प्रियंका वर्मा, नीरज सिंह, आशीष पांडेय, आलोक पाल प आशीष मिश्र ने दो दिवसीय प्रशिक्षण में सत्रवार फीड बैक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed