फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traffic system will be changed in the city today

Balrampur News: शहर में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 26 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed in the city today
बलरामपुर के फुलवरिया चौराहे पर वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग। संवाद
बलरामपुर। आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए शहर में यातायात व्यवस्था रविवार को बदली रहेगी। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शहर के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 3552 विद्यार्थी आरओ-एआरओ की परीक्षा देंगे। डीएम पवन अग्रवाल ने शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को देखते हुए रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। तुलसीपुर से आने वाले सभी भारी वाहनों को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मेवालाल चौकी पर रोक दिया जाएगा। गोंडा व उतरौला जाने के लिए बहराइच की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बाईपास से जाना होगा। बहराइच से तुलसीपुर जाने वाले वाहनोंं को सेखइया तिराहे पर रोका जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा से बहराइच व उतरौला जाने वाले वाहनों को बाईपास से जाना होगा। गोंडा से तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को बहादुरापुर रेलवे क्राॅसिंग पर रोका जाएगा। उतरौला से आने वाले वाहनों को गोंडा व बहराइच जाने के लिए बाईपास की तरफ से जाना होगा। उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को नहर बालागंज चुंगी नाका रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
27 जुलाई काे समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की परीक्षा कराई जाएगी। मजिस्ट्रेटों की निगरानी के बीच जिले के आठ केंद्रों पर सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। एमएलके पीजी कॉलेज के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के साथ एमपीपी इंटर कॉलेज, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल व जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज में परीक्षा होगी, जिसकी निगरानी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed