फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders oppose GST raid

Balrampur News: व्यापारियों ने जीएसटी के छापे का किया विरोध

Fri, 19 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Traders oppose GST raid
बलरामपुर के तुलसीपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जीएसटी को लेकर प्रस्तावित छापे को व्यापारियों ने रोकने की मांग की है। इससे संबंधित मांगपत्र शुक्रवार को व्यापारियों ने एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने बताया कि जीएसटी सर्वे को लेकर सत्यापन व छापेमारी की कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। इससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। गत वर्ष दिसंबर में भी इसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी, जिसपर व्यापारियों ने दहशत में कारोबार को बंद रखा था। कहा कि सहालग चल रहा है, छापा मारकर व्यापारियों को परेशान करने की तैयारी है। ऐसे में इस पर रोक लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी आर्य, प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि, सरदार बबलू सिंह, प्रदीप गुप्ता, शिव कुमार, राजेश बरनवाल, वसीम अहमद, निजामुद्दीन, पाटेश्वरी प्रसाद व विनय सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed