फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today the effigy of Ravana, the symbol of evil, will be burnt

Balrampur News: आज जलेगा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला

Fri, 11 Oct 2024 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Today the effigy of Ravana, the symbol of evil, will be burnt
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड के पास तैयार किया गया रावण, मेघनाथ व कुंभकरण का पुतला।-संवाद
बलरामपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सनातन धर्म सभा बलरामपुर की ओर से विजय दशमी पर बड़े परेड ग्राउंड में मेले का आयोजन होगा। भगवान श्रीराम की सेना रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद का संहार करेगी।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि बलरामपुर राज परिवार द्वारा शुरू किया गया दशहरा मेला अब महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह के संरक्षण में सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित किया जाता है। दशहरा मेले के आयोजन में रामलीला कमेटी एवं शिव नाट्य कला मंडल के साथ-साथ नगरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
विज्ञापन

मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद शाम 4.30 बजे सिटी पैलेस से निकलकर भगवान श्री राम की सवारी बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, वीर विनय चौराहा एवं पीपल तिराहा होते हुए शाम 6.30 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। परेड ग्राउंड में राम व रावण की सेना के बीच युद्ध होगा और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का संहार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरा मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed