{"_id":"696e6df7b33cc9e6f3011dd9","slug":"to-save-the-culture-of-the-nation-one-must-follow-religion-balrampur-news-c-99-1-brp1003-141028-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राष्ट्र की संस्कृति बचाने के लिए करना होगा धर्म का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राष्ट्र की संस्कृति बचाने के लिए करना होगा धर्म का पालन
Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
उतरौला में आयोजित सम्मेलन में मौजूद महिलाएं ।-स्रोत : आयोजक
उतरौला। नगर स्थित रामलीला मैदान में सकल हिंदू समाज की तरफ से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्र की संस्कृति बचाने के लिए धर्म के अनुसार चलने का संकल्प दिलाया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रपन्नाचार्य महाराज व हिंदू महासभा के प्रांत मंत्री महेश शामिल हुए। प्रांत मंत्री ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और जाति आधारित भेदभाव की भावना को समाप्त करना है। कहा कि हम धर्म से विमुख होने के कारण अपनी जिम्मेदारी से भी विमुख हो रहे हैं। राष्ट्र की संस्कृति बचाने के लिए हमें धर्म के अनुसार चलाना होगा।
आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीण ने गुरु तेग बहादुर व विरसा मुंडा के धर्म के प्रति किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ओम प्रपन्नाचार्य ने हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रबोध से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि सुनीता वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सविता गुप्त, पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्त, ब्लाॅक प्रमुख राकेश तिवारी, देवानंद गुप्त, फणींद्र गुप्त, देवता प्रसाद तिवारी, प्रमिला सरोज, अमित कुमार व विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।