फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   To protect from cold, bonfires will be lit at 150 places and blankets will be distributed.

Balrampur News: ठंड से बचाव के लिए 150 स्थानों पर जलेंगे अलाव, बटेंगे कंबल

Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
To protect from cold, bonfires will be lit at 150 places and blankets will be distributed.
बलरामपुर। शीत लहर एवं ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत ठंड से लोगों को बचाने के लिए रैन बसेरे, अलाव व कंबल की व्यवस्था कराते हुए बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए जिले में 150 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसी तरह बलरामपुर नगर क्षेत्र में दो, नगर पंचायत तुलसीपुर में एक, नगर पालिका उतरौला में एक, नगर पंचायत पचपेड़वा में एक तथा नगर पंचायत गैसड़ी में एक रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें निराक्षितों, असहायों एवं राहगीरों के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधा होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी और केयर टेकर भी नियुक्त किए गए हैं। रैन बसेरों में सभी जरूरी व्यवस्थाओं का प्रबंध करना नामित नोडल की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से ठंड से बचाव के लिए आमलोगों को जागरूक करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें कहा कि ठंडक से बचाव के लिए कान, नाक व गले को ढक कर रखें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े अवश्य पहनें। कमरे को गर्म रखने के लिए जलावन लकड़ी का प्रयोग न करें। इससे कमरे में धुआं फैलने का खतरा हो सकता है। शीत से बचने के लिए कोयले की अंगीठी, हीटर या ब्लोअर का प्रयोग भी पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए जिले में पांच रैन बसेरा बनाए गए हैं। इसके तहत बलरामपुर नगर में अंबेडकर तिराहे के पास स्थायी रैन बसेरा, रोडवेज बस स्टेशन पर अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसी तरह नगर पालिका उतरौला में रोडवेज बस स्टाप के पास एसडीएम आवास के निकट, नगर पंचायत तुलसीपुर परिसर में नगर पंचायत पचपड़ेवा में जलकल परिसर रामलीला मैदान में भी रैन बसेरा संचालित किया गया है। जहां पर ठहरने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम मुहैया कराए गए हैं।


- जरूरतमंद व असहाय लोगों को ठंडक से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण भी कराया जाता है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि इसके लिए जिले में 4850 कंबल मंगाए गए हैं। जरूरतमंदों में इनका वितरण कराने के लिए तीनों तहसीलों में इन कंबलों को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed