{"_id":"68b5c281907127d9210e4566","slug":"to-fulfill-his-hobbies-the-teenager-committed-theft-in-his-grandmothers-house-balrampur-news-c-99-1-brp1008-132485-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शौक पूरे करने के लिए किशोर ने कराई नानी के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शौक पूरे करने के लिए किशोर ने कराई नानी के घर चोरी
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। ऐशो आराम के सामान की खरीदारी के लिए किशोर ने अपनी नानी के घर में चोरी कराई थी। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के इटईरामपुर गांव में एक माह पहले किस्मत अली के घर हुई चोरी कर खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाल अपचारी ने पुलिस से बताया कि महंगा मोबाइल फोन व अन्य सामान खरीदने के लिए नानी के घर चोरी कराई थी। नानी के सो जाने पर तकिये के नीचे से चाभी निकालकर बक्से से 11,500 रुपये और जेवर निकाल लिए थे। धुसवा बाजार में सराफा की दुकान पर शैलेंद्र सोनी को 18,300 रुपये में जेवर बेचा था।
पुलिस ने श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम रुखी मझारी हरनहिया निवासी बाल अपचारी, गैड़ास बुजुर्ग के गद्दीपुर इटईरामपुर निवासी हसमत अली व रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम धुसवा बाजार गजपुर ग्रंट निवासी शैलेंद्र कुमार सोनी को धुसवा बाजार से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5200 रुपये, दो मोबाइल फोन व जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम इटईरामपुर निवासी किस्मत अली ने दो अगस्त की रात घर से चांदी की दो हसुली, एक कड़ा, सोने की अंगूठी व नकदी चोरी होने का केस दर्ज कराया था।