{"_id":"698b68f1cd64015a3d0f3892","slug":"tips-to-prevent-cybercrime-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142414-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स
Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। डाकघर व बैंकों में मंगलवार को चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए। बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर जिले के 15 थानों में जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया गया।
नगर स्थित मुख्य डाकघर, भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक का पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमराें व फायर अलार्म की जांच करके ग्राहकों को साइबर सुरक्षा से बचाव के प्रति सतर्क किया गया। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया।
उतरौला नगर में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, तुलसीपुर नगर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, रेहरा बाजार में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, सादुल्लाहनगर बाजार में सत्येंद्र कुमार वर्मा व श्रीदत्तगंज में अविरल शुक्ल सहित जिले के सभी 15 थानों में वित्तीय संस्थानों की जांच कर सुरक्षा आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क किया गया।