{"_id":"69b44bf1cd15c6a54b02c0d6","slug":"tips-given-to-policemen-for-fitness-by-running-and-drilling-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144392-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दौड़ व ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों की फिटनेस के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दौड़ व ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों की फिटनेस के दिए टिप्स
Fri, 13 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डायल-112 का निरीक्षण करते एएसपी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाकर टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया।
एएसपी ने यूपी-112 के वाहनों में लगे दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की भी जांच की। सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता और मेस की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। आरक्षी बैरक और पुलिस आवासीय परिसर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।