{"_id":"66d0bc0465e898c13e075e04","slug":"timetable-of-sports-competitions-in-secondary-schools-released-balrampur-news-c-99-1-brp1003-113686-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की समयसारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की समयसारिणी जारी
Thu, 29 Aug 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी में जुटे क्रीड़ा शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की समयसारिणी जारी कर दी गई है। शैक्षिक वर्ष 2024-25 में कबड्डी, खो-खो, दौड़, भाला फेंक, फुटबाल, वॉलीबाॅल व एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
माध्यमिक खेल समिति के जिला सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जाती है। ताकि विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास भी हो सके। बताया कि इस शैक्षिक सत्र में सितंबर व अक्तूबर माह में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
इन तिथियों में होंगी प्रतियोगिताएं
30 अगस्त को लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। 10 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में वालीबाल प्रतियोगिता, डीएवी इंटर कॉलेज में कुश्ती प्रतियोगिता, 11 सितंबर को फजले रहमानिया कॉलेज में जूडो, 12 सितंबर को एजी हाशमी विद्यालय में हैंडबाल, सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में हॉकी, 13 सितंबर को जीआईसी इटई रामपुर में वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता होगी। इसी तरह 14 सितंबर को बीएवी इंटर कॉलेज में तीरंदाजी, 18 सितंबर को स्वतंत्र भारत इंटर काॅलेज में शूटिंग, 23 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक, 26-27 सितंबर को एमवाई उस्मानी कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। तीन अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाॅक्सिंग, 10 अक्तूबर को सिटी मांटेसरी कॉलेज बलरामपुर में खो-खो तथा 14 से 16 अक्तूबर तक एजी हाशमी इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
खेल समिति को मिली जिम्मेदारी
माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने की जिम्मेदारी जिला खेल समिति को सौंपी गई है। पात्रता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करके टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। -मृदुला आनंद, डीआईओएस बलरामपुर