फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three policemen, including the station in-charge, were made to stand in line for misconduct towards a soldier

Balrampur News: सिपाही से अभद्रता पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 04 Apr 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three policemen, including the station in-charge, were made to stand in line for misconduct towards a soldier
तुलसीपुर। देवीपाटन चौकी पर एक सिपाही के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरैया थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार मेले में ड्यूटी के लिए देवीपाटन क्षेत्र आए थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह सादे कपड़ों में चौकी के पास मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी वहां तैनात पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। सिपाही के सादे कपड़ों में होने के कारण चौकी पर मौजूद स्टाफ उन्हें पहचान नहीं सका और विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सिपाही अमित कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी इंचार्ज अमर सिंह, दीवान संदीप सिंह और कांस्टेबल दिवाकर राव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पुलिसलाइन भेज दिया गया। वहीं, विभागीय स्तर पर मामले की आगे जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed