{"_id":"67ec32724dc862db250afeb5","slug":"three-killed-one-injured-in-four-road-accidents-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123450-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।-संवाद
बलरामपुर। चार अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। ये हादसे नगर और देहात कोतवाली क्षेत्र के चार स्थानों पर हुए हैं। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर किया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंदीपुर बूधीपुर निवासी राम तीरथ (70) सोमवार की रात करीब नौ बजे उतरौला रोड पर अपने गांव के पास पैदल जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घायल राम तीरथ को उनके परिजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
दूसरी घटना शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नवीन कुमार श्रीवास्तव (45) की हुई। वह बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी आंबेडकर तिराहे के पास अज्ञात कारणों से बाइक से गिर गए। उन्हें तत्काल जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बहराइच-बलरामपुर के छोटा धुसाह गांव में बेलवा सुल्तानजोत रोड पर सोमवार की रात करीब सात बजे सड़क हादसा हुआ। देहात कोतवाली के ग्राम भलुईया निवासी अनिल कुमार (35) पैदल घर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। परिजनों ने उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
चौथी घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर कलंदरपुर गांव के पास हुई। यहां कलंदरपुर निवासी राजन पाठक (25) स्कूटी से हरिहरगंज बाजार जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजन पाठक को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों घटनाओं की छानबीन की जा रही है।