फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three including woman died due to bite of poisonous animal

Balrampur News: जहरीले जंतु के काटने से महिला सहित तीन की मौत

Tue, 01 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three including woman died due to bite of poisonous animal
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को जहरीले जंतु के काटने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से गांवों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव निवासी सविता सिंह (35) को खाना बनाते समय जहरीले जंतु ने काट लिया। पति मन्नू सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। दूसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र के धन्नीडीह गांव में हुई। यहां छोटकऊ के 22 वर्षीय बेटे मुसीबत को भी जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्का लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। तीसरी घटना ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर कंजेभरिया गांव में हुई। यहां जहरीले जंतु के काटने से सुजीत कुमार वर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद से गांवों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed