फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three hundred trees cut without permit, investigation started

Balrampur News: बिना परमिट के तीन सौ पेड़ काटे, जांच शुरू

Sat, 23 Mar 2024 01:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Three hundred trees cut without permit, investigation started
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। बिना परमिट के तीन सौ सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की जगह सुलह समझौता कराने शिकायत मिलने पर सीओ उतरौला प्रमोद कुमार यादव ने मामले की जांच का निर्देश दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस की तरफ से रेहरा प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

रेहरा बजार थाना क्षेत्र के गजपुर ग्रिन्ट निवासी नरसिंह बहादुर सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके भाई वीर अभिमन्यु सिंह ने गजपुर ग्रिन्ट में गाटा संख्या 229 व 230 की आठ बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें सागौन के तीन सौ पेड़ लगे थे। बीते एक सप्ताह पूर्व उनके खेत में लगे पेड़ हुसैनाबाद ग्रिन्ट निवासी पप्पू व अशफाक निवासी राघव बस्ती थाना खोडारे ने बिना किसी की जानकारी के काट लिए। शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर मामले की शिकायत सीओ उतरौला प्रमोद कुमार यादव से मिलकर की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed