फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three bigha cane burnt to ashes due to electric spark

बिजली की चिंगारी से तीन बीघा गन्ना जलकर राख

Fri, 07 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three bigha cane burnt to ashes due to electric spark
रेहरा बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के महतिनिया गांव में बिजली की चिन्गारी से तीन बीघा गन्ना जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के महतिनिया निवासी तुलाराम तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि सादुल्लाहनगर पावर हाउस से जाने वाली 11 हजार बिजली लाइन से निकली चिन्गारी उनके गन्ने के खेत में गिर गई। देखते ही देखते खेत भर में आग ही आग फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना में पीड़ित किसान का करीब तीन बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि जर्जर लाइन के चलते आए दिन घटनाएं घट रही है लेकिन विभागीय अफसर ध्यान नहीं दे रहे है। हलका लेखपाल वंश गोपाल सिंह ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही पीड़ित को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed