फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Threats to kill the in-charge CMS and surgeon

प्रभारी सीएमएस व आर्थोपैडिक सर्जन को जान से मारने की धमकी

Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Threats to kill the in-charge CMS and surgeon
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा के तहत तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने प्रभारी सीएमएस व एक सर्जन के साथ गाली-गलौज की। प्रभारी सीएमएस व सर्जन को जान से मारने की धमकी भी दी। चतुर्थ श्रेणी कर्मी द्वारा किए गए अभद्रता पर आक्रोश जताते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया। लगभग चार घंटे तक इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस कार्यालय में तैनात लिपिक अजय श्रीवास्तव ने प्रभारी सीएमएस डॉ. पंकज शर्मा से शिकायत किया कि रविवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मी सत्य प्रकाश तिवारी ने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित उनके आवास का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

अपने साथियों के साथ कमरे शराब पी और नकदी, टाइटन घड़ी व सोने की चेन गायब कर दी। प्रभारी सीएमएस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए सोमवार को अस्पताल में बुलाया। इस दौरान नशे में धुत चतुर्थ श्रेणी कर्मी मारपीट पर आमादा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख वरिष्ठ आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. एनके वाजपेयी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज सत्य प्रकाश तिवारी ने आर्थोपैडिक सर्जन को पहले फोन पर जमकर गालियां दी। फोन पर गाली व धमकी देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मी अपने 10-12 साथियों के साथ अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गया।
असलहा लहराते हुए उसने आर्थोपैडिक सर्जन को जान से मारने की धमकी। घटना की सूचना पर प्रभारी सीएमएस भी इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने प्रभारी सीएमएस के साथ भी जमकर अभद्रता की।
प्रभारी सीएमएस व आर्थोपैडिक सर्जन के साथ अभद्रता होने पर डॉक्टर आक्रोशित हो गए। डॉक्टरों ने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा सहित ओपीडी आदि बंद कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन होती है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है।

डॉक्टरों ने यह भी कहा कि जब तक अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी तब तक हम लोग ड्यूटी नहीं करेंगे। प्रभारी सीएमएस डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि डीएम, एसपी व प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली को प्रार्थना पत्र दिया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने तथा अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed