{"_id":"6661f6e9fa1dc8248104245e","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-rain-the-storm-increased-the-difficulty-balrampur-news-c-99-1-brp1008-110422-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी ने बढ़ाई मुश्किल
Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम के करवट लेने से जिले का मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी से मुश्किलें भी बढ़ी हैं। तेज हवाओं के चलते विद्युत पोल व तार टूटने से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही। बारिश का पानी जमा होने से कई मोहल्लों में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की सुबह जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई है। इससे दिन में धूप निकलने के बाद भी मौसम ठंडा रहा। बारिश से पहले तेज हवाओं के साथ आई आंधी के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल व तार टूट गए। लाइन फाल्ट के चलते नगर के चिकनी, अलीजान पुरवा, नौशहरा, अंधियारी, सराय व सिविल लाइन आदि मोहल्लों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। आंधी व बारिश से विद्युत उप खंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर का लाइन फाल्ट होने से पिपरा, प्रतापपुर, नगई, पिपरी, मदरहवा, भगवानपुर व जनकपुर आदि गांवों की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। जेई ललित कुमार ने बताया कि पोल व तार टूटने के कारण समस्या आई है। मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जलभराव से लोग हुए परेशान
-सुबह हुई तेज बारिश से जिले में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर में रोडवेज बस स्टेशन जाने वाली सड़क पर कीचड़ व जलभराव के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह गैसड़ी, हरैया सतघरवा, मथुरा बाजार, ललिया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, उतरौला, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर आदि स्थानों पर भी लोगों को कीचड़ व जलभराव से जूझना पड़ा।