{"_id":"5db1ebb18ebc3e93c315b43a","slug":"the-students-won-hearts-with-their-wonderful-performance-of-amazing-art-balrampur-news-lko488804020","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने किया अपनी अद्भुत कला के शानदार प्रदर्शन से जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने किया अपनी अद्भुत कला के शानदार प्रदर्शन से जीता दिल
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कालेज में बीते दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उर्दू निबंध, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला व अंग्रेजी भाषा टेस्ट की प्रतियोगिताएं बुधवार को कराई गई है। डॉ. तारिक कबीर की निगरानी में मकसद-ए-जिंदगी विषय पर उर्दू निबंध प्रतियोगिता कराई गई। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा इकरा कय्यूम ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद इम्तियाज ने द्वितीय व अतिया कय्यूम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. रेखा विश्वकर्मा की निगरानी में मेंहदी में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा आशमा खातून ने प्रथम, बीए प्रथम की छात्रा नेहा कश्यप ने द्वितीय व सायमा नाजरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की छात्रा सौम्या जायसवाल प्रथम, तृतीय की छात्रा शिखा सिंह व बीए द्वितीय की छात्रा कोमल मिश्रा ने संयुक्त रुप से द्वितीय एवं बीए प्रथम की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता के तहत रंग भरो वर्ग में बीए प्रथम की छात्रा शालू कश्यप ने प्रथम, एमए की छात्रा दीक्षा वैश्य ने द्वितीय, एमएससी प्रथम की छात्र अलमास खान ने तृतीय एवं स्केच वर्ग में बीए प्रथम की नेहा कश्यप प्रथम, बीएससी द्वितीय की अंजलि कश्यप को द्वितीय व बीए द्वितीय की छात्रा आर्या तिवारी को तृतीय स्थान मिला।
डॉ. रमेश शुक्ला के निगरानी में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी को सही तरीके से जानने व प्रयोग करने के उद्देश्य से अंग्रेजी लैंग्वेज टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें 72 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के आयोजन में सांस्कृतिक निदेशक डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. निर्मला देवी, सीमा सिंह, अंकिता पटेल, मणिका मिश्रा, एपी पांडेय, अनवर गनी व सीमा पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।