फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The secret of the fate of the contenders will open in the counting of votes today

आज की काउंटिंग में खुलेगा दावेदारों के किस्मत का राज

Sun, 13 Jun 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The secret of the fate of the contenders will open in the counting of votes today
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक ग्राम प्रधान व एक बीडीसी के साथ 96 ग्राम पंचायत सीटों के सभी दावेदारों के किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन

सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात कर दी गई है। जीत दर्ज करने वाले विजयी दावेदारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद गांवों में विकास कार्यों को परवान चढ़ाने के लिए जिले में बाकी बचे 301 संघटित ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने रविवार का बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2021 के मतगणना जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रात: आठ बजे से शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई जाएगी। सदर ब्लॉक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, हरैया सतघरवा ब्लॉक में पीडी अनिल कुमार सिंह, तुलसीपुर ब्लॉक में डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पचपेड़वा ब्लॉक में तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, उतरौला ब्लॉक में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार कों मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया है।
काउंटिंग में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रात: छह बजे तक हर हाल में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है जिससे निर्धारित समय से काउंटिंग शुरु हो सके।
मजिस्ट्रेटों के निगरानी में सभी आरओ व एआरओ मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराकर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देंगे। डीएम ने बताया कि एसपी हेमंत कुटियाल से वार्ता कर सभी मतगणना स्थलों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
काउंटिंग स्थल पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। तुलसीपुर ब्लॉक के ओड़ाझार कला में प्रधान पद के सात, हरैया सतघरवा ब्लॉक में तुरकौलिया-कोड़री क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर तीन व सात ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 96 सीटों पर उपचुनाव लड़ने वाले दावेदरों के किस्मत का फैसला काउंटिंग में होगा।

डीएम ने बताया कि उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संघटित होने वाले 301 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए सीडीओ रिया केजरीवाल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शपथ के बाद संघटित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों का खाता खुलवाकर गांवों के विकास कार्यों पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed