फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The role of businessmen is important in laying the foundation of developed Uttar Pradesh: Vice Chancellor

विकसित उत्तर प्रदेश की नींव में व्यापारियों की भूमिका अहम : कुलपति

Mon, 22 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The role of businessmen is important in laying the foundation of developed Uttar Pradesh: Vice Chancellor
बलरामपुर के आनंदबाग में आयोजित संगोष्ठी को संबो​धित करते कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ।-संवाद
बलरामपुर। विकसित उत्तर प्रदेश की संरचना के लिए व्यापारी बंधुओं की सक्रिय भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। व्यापारियों के सुझाव, सहयोग और सहभागिता वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का मजबूत आधार है। यह बातें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने सोमवार को मोहल्ला आनंद बाग में आयोजित व्यापार मंडल की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में व्यापारियों से सुझाव लिया गया है, जिसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा मानक तैयार किया जाएगा जो रोजगारपरक हो और युवाओं के कौशल को बढ़ावा दे। इस दौरान विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शामिल करने, व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और बलरामपुर को आर्थिक दृष्टि से अग्रणी जनपद बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

गोष्ठी में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, मानव संसाधन के पलायन को रोकने, फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने, मोटे अनाजों के उत्पादन व संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। तकनीकी विकास की दृष्टि से कम्युनिटी रेडियो, आर्किटेक्चर और रेडियो जॉकी जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर मंथन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार परमानंद सिंह, वित्त समिति के सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रमेश पहवा, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, भगवतीगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल व विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed