{"_id":"617ae81ace420d3e6f7ec24c","slug":"the-problems-of-the-public-should-be-resolved-balrampur-news-lko6021873119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं का हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं का हो निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जनता की समस्याओं का निस्तारण हर हाल में होना चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ता अपने कर्त्तव्यों का पालन करें। यदि कोई कर्मचारी अथवा दबंग व्यक्ति आम जनता को परेशान करते हैं तो उसकी सूचना हमें दें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को अवश्य मिलना चाहिए। बीते दिन गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के बालापुर में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई गई हैं। विधान सभा क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति ऐसा नहीं बचा जिसे योजना का लाभ न मिला हो। प्रदेश सरकार ने चार साल में जो विकास किया है, उसकी गणना नहीं की जा सकती है। सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुने और उसका त्वरित निस्तारण कराएं। 2022 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनेगी। यही कारण है कि विपक्षियों में बौखलाहट है। तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है, उनसे सावधान रहना पड़ेगा।