फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The picture of the ghat in Bhagwatiganj South will change with an investment of Rs 1.20 crore

Balrampur News: भगवतीगंज दक्षिणी में 1.20 करोड़ से बदलेगी घाट की तस्वीर

Wed, 20 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The picture of the ghat in Bhagwatiganj South will change with an investment of Rs 1.20 crore
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड में वंदन योजना से विकास कार्यों का बुधवार को भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व सभासद संजय मिश्रा ने पूजन कर कार्यों की शुरुआत कराई। योजना के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर और उससे जुड़े घाट क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना पर 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक विश्रामालय बनाया जाएगा। सीसी रोड और फर्श निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा। मंदिर से सटे घाट का जीर्णोद्धार कर आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र मौर्य, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन बाबा, सुनील गुप्ता कमलापुरी, सभासद मनोज चौरसिया, जयंत सिंह व विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed