फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The mantras of Samveda echoed in Yagya

Balrampur News: यज्ञ में गूंजे सामवेद के मंत्र

Sun, 15 Jan 2023 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
The mantras of Samveda echoed in Yagya
बलरामपुर। आर्यवीर दल की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को ओम भवन खलवा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ करके राष्ट्र की उन्नति एवं मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। मातृ शक्ति एवं महापुरुषों की शौर्य गाथा याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल एवं सदर विधायक विधायक पल्टूराम ने अमर ज्योति जलाकर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को नमन किया। आर्यवीर वीरांगनाओं को सत्यार्थ प्रकाश भेंट करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक अशोक आर्य ने बताया कि खिचड़ी से प्रारंभ होने वाले सामवेद परायण यज्ञ में 84 दिन तक सामवेद के सभी मंत्रों से हवन में आहुति दी जाएगी। इसका समापन 1857 की क्रांति के अग्रदूत मंगल पांडेय के बलिदान दिवस आठ अप्रैल को उनके प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय द्वारा अंतिम आहुति देकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वसंतपंचमी, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस, सीता अष्टमी, महर्षि दयानंद के जन्मदिवस, बौद्ध शिवरात्रि, पंडित लेखराम तृृतीया, आर्य समाज के स्थापना दिवस, हेडगवार जयंती व राम जन्मोत्सव के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य यजमान बनाकर वेदमंत्रों की विशेष आहुति हवन कुंड में दी जाएंगी। इस अनुष्ठान के बीच प्रत्येक रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर भी हवन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed