{"_id":"61ae528fbc6da61f6c680e76","slug":"the-institution-absconded-leaving-the-building-incomplete-2-5-lakh-waiting-for-treatment-balrampur-news-lko6077474181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन अधूरा छोड़ संस्था फरार, ढाई लाख को इलाज का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन अधूरा छोड़ संस्था फरार, ढाई लाख को इलाज का इंतजार
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचसी रेहरा बाजार के भवन का निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था फरार हो गई है। क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा का इंतजार है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्ष 2015 में सीएचसी के भवन का निर्माण कराया गया था।
30 बेड वाले सीएचसी का भवन निर्माण समय से पूरा न होने पर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी नान्हू यादव, अमर प्रताप, राजा, रामसूरत, रामराज, मनोज व शफीक आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि वर्ष 2015 में सीएचसी रेहरा बाजार का निर्माण शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था ने आधा-अधूरा कार्य कराकर फरार हो गई है। तब से लेकर अब तक सीएचसी के भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
30 बेड वाले सीएचसी का निर्माण पूरा न होने से क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को इलाज कराने का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से सीएचसी के भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने और दोषी कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अधूरे भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने के संबंध में विभागीय उच्चधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कार्रवाई के संबंध में उच्चधिकारियों की तरफ से निर्णय लिया जाएगा।