फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The image of Maa Pateshwari will be spread on the waves of the lake from evening

Balrampur News: शाम से सरोवर की लहरों पर बिखरेगी मां पाटेश्वरी की छवि

Tue, 17 Jun 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The image of Maa Pateshwari will be spread on the waves of the lake from evening
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन धाम में ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा, जो रात में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देगा। मां पाटेश्वरी के दरबार में अब आस्था के साथ-साथ रोशनी, संगीत और लेजर शो की रंगीन झलकियां भी नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट पर 7.83 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इससे श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र में 10 दिवसीय मेले के साथ ही चैत्र नवरात्र में एक महीने का राजकीय मेला लगता है। इस दौरान दूरदराज जिलों में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं। यही नहीं कई तरह के अनुष्ठान, पूजन आदि प्रत्येक सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं का आना मां पाटेश्वरी के दरबार में हमेशा बना रहता है। (संवाद)
विज्ञापन

काशी की तर्ज पर सज रहा देवीपाटन धाम
प्रदेश सरकार द्वारा देवीपाटन मंदिर परिसर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य रूप दिया जा रहा है। पौराणिक सूर्यकुंड के सुंदरीकरण के साथ वहां फ्लोटिंग फाउंटेन, लेजर लाइटिंग और साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। शाम ढलते ही सरोवर पर रंग-बिरंगी रोशनी के बीच संगीत की धुनों पर चलते फव्वारे श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक आनंद में डुबो देंगे। महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि यह पहली बार होगा जब श्रद्धालु रात में भी मां पाटेश्वरी सहित अन्य देवी-देवताओं की झलक ले सकेंगे। सरोवर के बीचों-बीच लगे फाउंटेन पर लेजर के माध्यम से देवी के स्वरूप को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 वर्षों तक देखभाल की जिम्मेदारी पर्यटन निगम के पास

इस योजना को यूपीएसटीडीसी लिमिटेड यानी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। एजेंसी फाउंटेन की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना व परीक्षण के साथ-साथ 5 वर्षों तक उसका संचालन और रखरखाव भी करेगी। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक नया अनुभव देगा, बल्कि बलरामपुर के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

स्थानीय लोगों में उत्साह

देवीपाटन धाम के आसपास के रहने वाले संतोष गुप्ता, पहलवान, विवेक शर्मा व राजेंद्र आदि में इस योजना को लेकर उत्साह है। लोगों का मानना है कि इससे देवीपाटन की पहचान एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में और भी मजबूत होगी। साथ ही, क्षेत्र में रोजगार और आय के साधन भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed