फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hospital system was examined and the data was verified.

Balrampur News: अस्पताल की व्यवस्था परख किया डाटा का सत्यापन

Thu, 15 Feb 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The hospital system was examined and the data was verified.
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिए नर्स मेंटर प्रोग्राम और मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन यूनिट के विशेषज्ञ बुधवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। विशेषज्ञों ने अस्पताल की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के महत्वपूर्ण डाटा का सत्यापन भी किया। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए टीम ने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

नर्स मेंटर प्रोग्राम टेक्निकल सपोर्ट यूनिट उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर डॉ. संजीव के नेतृत्व में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रशांत, स्टेट स्पेशलिस्ट डॉ. रेनू व मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन यूनिट के टीम लीडर आनंद भूषण व स्टेट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रहलाद ने जिला महिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही ओटी एवं लेबर रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान डाटा वैलीडेशन टीम के सदस्यों ने अस्पताल में हुई कुल ओपीडी, कुल आईपीडी, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, प्रसव के बाद आईयूसीडी प्रतिशत, परिवार नियोजन के संसाधनों की उपयोगिता और नसबंदी के डाटा का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने अस्पताल में साफ-सफाई पर ध्यान देने, लेवर रूम का दरवाजा बंद करने और मरीजों के साथ एक ही तीमारदार को वार्ड में रहने की अनुमति देने का सुझाव मौजूद सीएमएस को दिया।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed