फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The herd of dogs made three cattle morsel, stirred

कुत्तों के झुंड ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला, हड़कंप

Thu, 21 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The herd of dogs made three cattle morsel, stirred
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर बदलपुर गांव में कुत्तों के आतंक से लोग आजिज आ चुके है। कुत्तों के झुंड ने गुरुवार को हमला करके तीन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। कुत्तों के आतंक से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पशुपालकों ने वन विभाग के अफसरों से कुुत्तों के झुंड से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उदईपुर बदलपुर निवासी रऊफ, हकीकुल व शहजाद ने बताया कि कुत्तों के झुंड ने गुरुवार को पशुओं को घेरकर उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनकी गाय, बछड़े व बकरी ने अपना निवाला बना लिया। कुत्तों के आतंक से गांव के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बच्चों के घर से निकलने पर डर लगता है। कुत्तों का झुंड कहां से आया है इस बात का भी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि गांव के लोगों को कुत्तों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए वन विभाग के अफसरों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही कुत्तों को पकड़वाकर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed