{"_id":"696e6a10d77237e6bc0d35b3","slug":"the-first-session-exam-of-maa-pateshwari-university-starts-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141016-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की प्रथम सत्र की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की प्रथम सत्र की परीक्षा आज से
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय।-संवाद
बलरामपुर। नवनिर्मित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र की सेमेस्टर परीक्षा 20 जनवरी से प्रारंभ होगी। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं गोंडा के कुल 182 संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 70 हजार विद्यार्थी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है तथा नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उड़ाका दस्तों का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। विद्यार्थियों को भयमुक्त, पारदर्शी एवं अनुशासित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुलपति ने सभी छात्र-छात्राओं से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
एमएलके पीजी कॉलेज के तीन हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र पर 20 जनवरी से स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा 8 फरवरी तक चलेगी, जिसमें करीब 3000 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर एमएलके पीजी कॉलेज के साथ ही शक्ति स्मारक संस्थान के स्नातक व परास्नातक (केवल बालक वर्ग) के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक और द्वितीय पाली 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। (संवाद)