फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The faces of the children lit up after seeing the easy English question paper.

Balrampur News: अंग्रेजी का आसान प्रश्नपत्र देखकर खिले बच्चों के चेहरे

Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
The faces of the children lit up after seeing the easy English question paper.
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में आसान प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। शनिवार को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 11,934 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 482 बच्चों ने गैरहाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी पकड़ने के लिए गठित सचल दस्तों ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में जिले 61 केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई अंग्रेजी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12416 में से 11934 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि पूरी परीक्षा शांतिपूूर्ण माहौल में नकलविहीन संपन्न हुई । इस दौरान कोई भी छात्र नकल करता नहीं पाया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान रहा।
विज्ञापन

इंटर के छात्र विवेक ने बताया कि जिन प्रश्नों को तैयार किया था, वह सभी प्रश्न पत्र में आने से काफी खुशी हुई। इससे अंग्रेजी में अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद है। सृष्टि मोदनवाल, राहुल व शुभम सहित अन्य छात्रों ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताते हुए अच्छा पेपर होने पर खुशी जताई। परीक्षा देकर निकलने वाले अधिकांश बच्चों के चेहरे खुशी से खिले दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed